फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seven including six videos received appointment letters, faces wide open

Rampur News: छह वीडीओ समेत सात को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Fri, 25 Oct 2024 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven including six videos received appointment letters, faces wide open
रामपुर। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत जिले के छह ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों समेत सात चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मिशन रोजगार तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा प्रदेश भर में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षक के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसी क्रम में जनपद रामपुर में नवनियुक्त तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों, समाज कल्याण विभाग के तीन ग्राम विकास अधिकारी व एक सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सीडीओ नंद किशोर कलाल द्वारा दिया गया। सीडीओ ने नवनियुक्त तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों सौरभ कुमार, प्रियम कुमारी, शगुन कुमार शर्मा व समाज कल्याण विभाग के 3 ग्राम विकास अधिकारी व एक सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed