{"_id":"6ada50eca18f0b718f0e6f64","slug":"sensation-caused-by-the-discovery-of-bovine-remains-and-a-dead-calf-in-the-forests-of-choukhandi-chapat-rampur-news-c-282-1-rmp1001-183130-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चौखंडी-चापट के जंगल में गोवंश के अवशेष और मृत बछड़ा मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चौखंडी-चापट के जंगल में गोवंश के अवशेष और मृत बछड़ा मिलने से हड़कंप
Thu, 22 Oct 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल। काशीपुर मार्ग पर गांव चौखंडी-चापट के जंगल में गोवंश के अवशेष और एक मृत बछड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और गो हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पशु चिकित्सक ने अवशेषों और मृत बछड़े को परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौखंडी-चापट के जंगल में जुल्फकार के खेत के पास कच्चे रास्ते पर गोवंश के कान, पूंछ, खुर और खाल के छोटे-छोटे टुकड़े पड़े मिले। पास में एक मृत बछड़ा भी मिला। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और जांच कर कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर टांडा कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह और चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पशु चिकित्सक डॉ. सचिन को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने अवशेषों और मृत बछड़े को परीक्षण के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों और मृत बछड़े को दबवा दिया।
ग्राम प्रधान अमरजीत कौर के पुत्र सतवीर सिंह ने बताया कि कच्चा रास्ता चौखंडी से चापट होते हुए उत्तराखंड के अजीतपुर तक जाता है। गांव उत्तराखंड की सीमा के पास स्थित है। उनके अनुसार, यह पांच गांवों की साझा भूमि है, जहां मृत पशुओं को दफनाया जाता है। इसी के पास चौखंडी निवासी जुल्फकार का खेत है।
सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि मौके पर मिले अवशेष कई महीने पुराने प्रतीत हो रहे हैं, जबकि मृत बछड़ा करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। पशु चिकित्सक से अवशेषों और मृत बछड़े का परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में किसी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान सूर्य प्रताप सिंह, शिवम ठाकुर, वीरेंद्र उर्फ वीरू, पंकज चौहान, जितेंद्र, अजय और सुमित सहित हिंदू संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।