फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Magisterial statements will be recorded once the young woman who consumed poison recovers.

Rampur News: जहर खाने वाली युवती के स्वस्थ होने पर होंगे मजिस्ट्रेटी बयान

Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Magisterial statements will be recorded once the young woman who consumed poison recovers.
शाहबाद (रामपुर)। कोतवाली परिसर में स्थित शौचालय में जाकर जहर का सेवन करने वाली लखनऊ के बखलिया मोहनलाल गंज निवासी युवती का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल में उपचार जारी रहा। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच करेगी। युवती के स्वस्थ होने के बाद उसके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती ने प्रेम संबंध के बाद शादी से इन्कार करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को कोतवाली परिसर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस ने भीतरगांव के रहने वाले युवक कुंवरजीत मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

युवती का आरोप था कि युवक कुंवरजीत मौर्य से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी और उसके बाद उनकी बात शुरू हो गई थी। युवक अपने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचा था और अंगूठी की रस्म भी निभाई थी। उसके बाद शादी का झांसा दिया गया था और बाद में युवक ने प्रेम संबंध के बाद शादी से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed