फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sensation after unidentified youth's body found on CHC premises.

Rampur News: सीएचसी परिसर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

Mon, 06 Jul 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sensation after unidentified youth's body found on CHC premises.
स्वार। सीएचसी परिसर में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने सीएचसी में होम्योपैथी चिकित्सक के कक्ष के बाहर एक युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीएचसी के डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक के शरीर पर केवल नेकर और बनियान थी, जबकि उसकी पैंट और शर्ट पास में पड़ी थीं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कपड़ों से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वर्जन-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मृत्यु के कारणों की जांच में जुटी है। -सोनम सिंह, सीओ स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed