{"_id":"699cbca09315741fc50dd341","slug":"send-obscene-messages-and-videos-on-your-phone-using-a-police-dp-rampur-news-c-282-1-rmp1004-165006-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस की डीपी लगाकर फोन पर भेजे अश्लील मैसेज व वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस की डीपी लगाकर फोन पर भेजे अश्लील मैसेज व वीडियो
Tue, 24 Feb 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस की डीपी लगे नंबर से एक युवक के नंबर पर उसकी बेटी के अश्लील मैसेज व वीडियो भेजे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गेट पर रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी जिसमें उसका कहना था कि 20 फरवरी की रात को उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे गए। जिस नंबर से मैसेज आ रहे हैं उसके पुलिस की डीपी लगी हुई है।
आरोप है कि मैसेज भेजने वाले ने उसकी बेटी के किसी एप के माध्यम से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए और उसके नंबर पर भेज दिए। एक वीडियो में वह लोग गुलफाम का नाम ले रहे हैं और कह रहे हैं कि उसी ने पीड़ित की बेटी का फोटो उनके पास भेजा है।
विज्ञापन
लगातार मैसेज आने से उसका परिवार दहशत में हैं। वहीं डर है कि वह लोग यह फोटो और वीडियो वायरल करके उसकी सामाजिक छवि को खराब कर सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में गुलफाम व संबंधित मोबाइल नंबर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद