फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   selection in upse

रामपुर के प्रखर का यूपीएससी में चयन::

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
selection in upse
रामपुर। नगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर केदार सिंह के बेटे प्रखर का यूपीएससी में चयन हो गया है। प्रखर ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 29वीं रैंक हासिल की है। प्रखर की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आगापुर स्थित सीआरपीएफ कालोनी निवासी प्रखर कुमार ने 2015 में दयावती मोदी अकादमी से बारहवीं की परीक्षा पास की है। वो मंडल टॉपर रहे हैं। इसके बाद उनका चयन आईआईटी में हुआ। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इस दौरान उनका चयन आईआईटी मुंबई इंडियन एकेडमी ऑफ साइंस समर रिसर्च फैलोशिप के लिए भी हुआ। प्रखर 2018 में समर रिसर्च इंटर्नशिप के लिए अमेरिका भी गए। उन्होंने लॉस एंजिल्स की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलीफोर्निया में रिसर्च इंटर्नशिप की। आईआईटी लखनऊ में इंटर्नशिप की। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में कई लोगों का सहयोग रहा है। माता पिता और बहन ने आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मदद की। शिक्षकों का मार्गदर्शन सफलता में मील का पत्थर साबित हुआ। प्रखर के पिता केदार सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता सविता सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। प्रखर की बहन शुचि सिंह इन दिनों आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर रही हैं। अब प्रखर के यूपीएससी में चयन के बाद पूरा परिवार प्रखर की सफलता पर बेहद खुश है। प्रखर के पिता ने बताया कि प्रखर की शुरुआत में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती हुई है। प्रखर का कहना है कि यदि दृढ़निश्चय के साथ मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। वहीं, परिजनों और रिश्तेदारों का बधाई देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed