फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Seize buses running without permits: DM

बिना परमिट चल रहीं बसें करें सीज : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Seize buses running without permits: DM
रामपुर। जिले में बिना परमिट के कोई भी बस संचालित नहीं होगी और जो बसें बिना परमिट संचालित होती मिलें उन्हें तुरंत सीज करें। डीएम जोगिंदर सिंह ने ड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एआरटीओ को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं।कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में हाईवे के किनारे स्थित गांवों से आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चिह्नित स्थलों पर साइनेज और संपर्क मार्ग पर रंबल स्ट्रिप बनवाएं जाएंगे। साथ ही जागरूकता के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। हाईवे को फोर लेन किए जाने की कार्यवाही में प्रगति की समीक्षा के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जून तक फोर लेन का कार्य पूर्ण होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य पूर्ण कराने के साथ ही सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का भी पालन होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्लबों की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि इसे विद्यालयों में अनिवार्य रूप से सक्रिय कराया जाए। शासन स्तर से निर्धारित प्रावधान के अनुरूप प्रत्येक रोड सेफ्टी क्लब को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने रामपुर शहर में स्थित रोडवेज बस अड्डे के बाहर से अनधिकृत वाहनों से सवारियां ले जाने के मामले पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed