फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   second day of vavrat celebrated

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी----

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
second day of vavrat celebrated
रामपुर/टांडा। भव्य रूप से मां दुर्गे के दरबार सजे। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार और शंखनाद से गूंजता वातावरण। मां शेरावाली के जयकारों से गूंजती फिजा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालु दिनभर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना में खोए रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घरों में भव्य रूप से सजे मां के दरबार के सम्मुख श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। मां को तिलक लगाया। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद भगवान गणेश और महामाई की आरती उतारी। मां ब्रह्मचारिणी से परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। दिनभर श्रद्धालु पूजा पाठ में तल्लीन रहे। शाम को मंदिरों और घरों में मातृ शक्ति ने महामाई के छंद गाए। मंदिरों में महामाई के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शहर के मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगापुर आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, दत्ताराम शिवालय, मनोकामना मंदिर, ज्वालानगर स्थित माई की कुटिया, जोकीराम की बगिया स्थित मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भी भक्तों ने महामाईं की आराधना की। विभिन्न मंदिरों में मातृ शक्ति ने छंद गाकर महामाईं का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed