{"_id":"631cd6558b865f68b841d152","slug":"seasonal-fruits-useful-for-health-rampur-news-mbd4406687185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी फल और सब्जियों का उपयोग , कुपोषण से बचाव में सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमी फल और सब्जियों का उपयोग , कुपोषण से बचाव में सहायक
विज्ञापन
रामपुर। सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है । इसके तहत प्रत्येक सप्ताह विशेष प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से लोगों को जोड़ने और जागरूक बनाने की कवायद की जा रही है। पोषण माह सितंबर के दूसरे सप्ताह के अंतर्गत जो गतिविधियां होनी हैं उनमें महिलाओं व किशोरियों को मौसमी फल और सब्जियों के बारे में अवगत कराना है । इसको लेकर सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रार्थना सभा के बाद कुपोषण से बचाव की जानकारी दी।
शिक्षकों ने बताया कि हम प्रतिदिन भोजन में अलग-अलग तरह के पके और कच्चे खाद्य पदार्थ लेते हैं । इन सभी खाद्य पदार्थों में कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखते हैं। भोजन में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों द्वारा शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही पोषण है। भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज लवण हैं।विटामिन तथा खनिज लवण हमें विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों और फलों से प्राप्त होते हैं। इनसे हमारे शरीर की विभिन्न रोगों से सुरक्षा होती है । यह शरीर को सही से काम करने में मदद करते हैं। शरीर के प्रत्येक अंग को उसके कार्य के अनुसार अलग-अलग विटामिन की जरूरत होती है यह विटामिन हमें भोजन से प्राप्त होते हैं , यद्यपि भोजन में इनकी थोड़ी ही मात्रा पर्याप्त होती है , परंतु इनकी कमी से शरीर रोग ग्रस्त हो जाता है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों ने कहा कि हमें मौसमी फल और मौसमी सब्जियों का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए ताकि हमारा स्वास्थ्य और बेहतर हो सके। हमें हमेशा वही फल और सब्जियां खानी चाहिए जो उस मौसम में हमें प्रकृति से प्राप्त हो रही हैं। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय घाटमपुर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।