फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Search operation continues for hours following rumors of a leopard cub being carried off.Search operation continues for hours following rumors of a leopard cub being carried off.

Rampur News: तेंदुए के बच्चे को उठा ले जाने की अफवाह पर घंटों चला सर्च अभियान

Sat, 11 Jul 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Search operation continues for hours following rumors of a leopard cub being carried off.Search operation continues for hours following rumors of a leopard cub being carried off.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव जमना-जमनी के जंगल में शुक्रवार को बच्चे को तेंदुआ उठा ले जाने की सूचना से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और मसवासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जंगल, खेतों और आसपास के इलाके में घंटों तक सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन जांच में सूचना पूरी तरह झूठी निकली।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार सूचना मिली थी कि मसवासी के मोहल्ला भूबरा निवासी सर्वेश का बेटा अमरजीत जंगल में तेंदुए का शिकार हो गया है। सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी राम कुमार अपनी टीम और बीट प्रभारी बलविंदर सिंह के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से पूरे इलाके की तलाशी ली गई। जांच के दौरान पता चला कि अमरजीत अपने घर पर सकुशल मौजूद है और तेंदुए की ओर से बच्चे को उठा ले जाने की सूचना महज अफवाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इसी जमना-जमनी के जंगल में तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखा गया था, जिसकी वन विभाग ने पुष्टि भी की थी। इसी वजह से क्षेत्र के ग्रामीण पहले से दहशत में हैं। शुक्रवार को सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर दौड़ पड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

000
वर्जन
वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी सूचना की पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास न करें। यदि कहीं तेंदुआ या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। -राम कुमार, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed