फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SDM issued notice to 27 people and summoned them

Rampur News: एसडीएम ने 27 लोगों काे नोटिस जारी कर किया तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
SDM issued notice to 27 people and summoned them
बिलासपुर।
विज्ञापन

उप जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय ने मानपुर ओझा गांव के 27 लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने सभी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत होने का आदेश दिया है।

निरोधात्मक कार्रवाई के तहत जारी इन नोटिसों में कहा गया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सभी लोगों के विरुद्ध एक-एक लाख रुपये के व्यक्तिगत मुचलके तथा इतनी ही धनराशि की दो जमानतें दाखिल कराई जाएंगी। कुछ दिन पूर्व ग्राम मानपुरओझा में दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बाद में विवाद को राज्यमंत्री ने दोनों पक्षों को बैठाकर सुलझा दिया था। पुलिस की आख्या पर उप जिला मजिस्ट्रेट ने 27 लोगोें को नोटिस जारी कर शनिवार को अपने न्यायालय में तलब किया है। एक पक्ष के करन हलदार का कहना है कि पुलिस की पुरानी आख्या के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। अब कोई विवाद नहीं है। एसडीएम कोर्ट में जाकर स्पष्टीकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed