फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Screening of 56 thousand in three days, nine tuberculosis patients found

Rampur News: तीन दिन में 56 हजार की स्क्रीनिंग, नौ क्षयरोगी मिले

Mon, 27 Nov 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Screening of 56 thousand in three days, nine tuberculosis patients found
रामपुर। राष्ट्रीय क्षयरोग (टीबी) नियंत्रण अभियान में क्षय रोगी खोज अभियान 23 नवंबर से शुरू हुआ है। तीन दिन में 123 टीमों ने जिले में 56466 लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसमें टीमों को नौ पॉजीटिव क्षय रोगी मिले हैं।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान में जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने को कार्य किए जा रहे हैं। 23 नवंबर को शुरू हुए क्षय रोगी खोज अभियान में जिले की जनसंख्या की 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जानी है। तकरीबन पांच लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके लिए 123 टीमों को अभियान में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन में टीमों ने 56466 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य किया है। जिनमें टीमों ने 112 संभावित क्षय रोगी खोजे। जिनकी बलगम जांच में छह और एक्सरे, क्लीनिकल जांच में तीन कुल नौ क्षय रोगी पॉजिटिव पाये गये हैं। जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अभी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े में कुल आबादी की 20 प्रतिशत स्क्रीनिंग के कार्य में टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed