फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BKU (Tikait) changes district leadership again after two months; Rajpal Singh appointed District President.

Rampur News: भाकियू टिकैत ने दो महीने बाद फिर बदली जिले की कमान, राजपाल सिंह बने जिलाध्यक्ष

Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) changes district leadership again after two months; Rajpal Singh appointed District President.
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने करीब दो महीने बाद जिले की कमान फिर बदल दी है। सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, जिलाध्यक्ष रहे दरबारी लाल शर्मा को पदोन्नति देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले धमोरा निवासी दरबारी लाल शर्मा को जगजीत सिंह गिल की जगह जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय जिले में कई स्थानों पर किसानों ने उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने का विरोध भी किया था। इसके बावजूद दो महीने के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर सक्रियता दिखाई और संगठन के विस्तार पर भी काम किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने दरबारी लाल शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी दी है। वहीं, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बंजरिया निवासी चौधरी राजपाल सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव हसीब अहमद की मौजूदगी में खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसीब अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर लिया गया निर्णय संगठन को और मजबूत करेगा। दरबारी लाल शर्मा की मेहनत को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं, चौधरी राजपाल सिंह के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed