{"_id":"6a9090df72e6883389078010","slug":"scorpio-rams-into-car-carrying-people-to-kaliyar-sharif-two-dead-rampur-news-c-282-1-rmp1027-178842-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कलियर शरीफ जा रहे लोगों की कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कलियर शरीफ जा रहे लोगों की कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत
Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। मुरादाबाद बाईपास पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में अजीमनगर क्षेत्र के इमरता गांव निवासी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बलेनो कार से कलियर शरीफ उर्स में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
हादसा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद बाईपास पर हुआ। बताया गया कि बलेनो कार में पांच लोग सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो कार सवार अजीमनगर थाना क्षेत्र के मझरा इमरता निवासी अकबर अली (55) और मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बरवाला गांव निवासी शाकिर अली (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मुरादाबाद निवासी इरशाद और फिरोज तथा बरवाला निवासी नासिर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर देर रात ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।