{"_id":"64a087d44a48ef26350a98e4","slug":"schools-open-after-summer-vacation-brightness-returned-rampur-news-c-282-1-rmp1003-269-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गर्मियों की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गर्मियों की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक
विज्ञापन
रामुपर।
गर्मियों के अवकाश के बाद शनिवार को कक्षा आठ से 12वीं तक स्कूल खुल गए। छुट्टियां बिताने के बाद तरोताजा होकर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों के पहुंचने पर करीब सवा माह बाद स्कूलों में रौनक लौट आई। वहीं विद्यार्थियों का पहला दिन हाय-हैलो में गुजरा।
उधर, बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालय सोमवार से खुलेंगे। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय संचालन निर्धारित समय व चाक चौबंद व्यवस्थाओं के साथ करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में 43 दिन बाद आने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए शिक्षक उनका तिलक से स्वागत करेंगे। 20 मई से दो जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहने के बाद खुल रहे जनपद के 1599 बेसिक विद्यालयों में करीब दो लाख नौनिहाल पठन-पाठन के लिए विधिवत तैयारी के साथ पहुंचेंगे। विद्यालय संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से 1.30 बजे तक का है। जिसमें 12.30 बजे तक बच्चों की पढ़ाई होगी, जबकि शिक्षक 1.30 बजे तक विद्यालय में रहेंगे।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। जिसके अनुसार विद्यालय पहुंचने वाले बच्चों का शिक्षक तिलक लगाकर स्वागत करेंगे। उधर, 30 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद माध्यमिक के कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यालय शनिवार को ही खुल गए। शहर में स्थित अंग्रेजी माध्यम के कुछ स्कूल भी शनिवार से खुल गए। हालांकि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।