फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   save envirment for coming generation

आने वाली नस्लों को बचाने के लिए सभी मिलकर करें पर्यावरण की रक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
save envirment for coming generation
रामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के विभिन्न सामाजिक संगठनों और उनसे जुड़े लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया। आने वाली पीढ़ियों के लिए मिलकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। लोगों को तुलसी के पौधे बांटकर पर्यावरण की मुहिम चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय रजा डिग्री कालेज में पर्यावरण जन कल्याण समिति एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी एवं पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पीसीएम के प्रोडक्ट एवं समिति के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सैनी ने कहा कि कहा कि हमें अपने बच्चों के बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। गोष्ठी के बाद पौधरोपण किया गया। फैसल शाह खान, सुषमा सक्सेना, विक्रम गौतम, जानकीदास सैनी, डॉ. विनीत सैनी, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनिशिएटिव मानस फाउंडेशन और भारत विकास परिषद संकल्प शाखा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मिस्टनगंज चौराहे पर तुलसी पौधे वितरण समारोह और शरबत वितरण के लिए छबील लगाई गई। लोगों को भीषण गर्मी में शरबत पिलाया गया। मानस फाउंडेशन के डायरेक्टर मुदित अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। लोगों को पर्यावरण संतुलित करने के लिए निशुल्क तुलसी के पौधे वितरित किए। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, भारत विकास परिषद संकल्प शाखा के सचिव सीए सजल अग्रवाल, विजय अग्रवाल आढ़ती, पंकज रस्तोगी, कार्तिक भटनागर, राघव दीक्षित, राहुल शर्मा, अमन श्रीवास्तव, प्रांजल अग्रवाल, अभिषेक अग्जवाल, पंकज महाजन, पंकज रस्तोगी, शोभित गुप्ता, अनुज अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रजत मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद एक आस फाउंडेशन की ओर से सेंट एंथोनी स्कूल में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य ललित शर्मा व शिक्षकों राजेश शुक्ला के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने सभी से पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। मयंक शर्मा, पूनम गुप्ता, राशि सक्सेना, रेखा राजपूत, प्रज्ञा गुप्ता, मोहित, रीना यादव आदि मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिनवस पर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. लक्ष्मण मेहता ने पौधरोपण किया। इस मौके पर अनुभव भारद्वाज समेत कर्मचारी मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक प्रतियोगिताएं भी हुईं। एकजुट होकर पर्यावरण को संतुलित रखने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्रानपुर पुल के पास कोसी नदी के किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण को सुधारने के लिए लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए जन आंदोलन चलाने घोषणा की।

राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज की प्रधाचार्या रचना चतुर्वेदी ने एकता बिहार कालोनी में पौधरोपण किया। जबकि, पूर्व गाइड कमिश्नर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड ने राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज प्रांगढ़ में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed