फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Sanitation system at a standstill in Rahmatganj, villagers complained to SDM

Rampur News: रहमतगंज में सफाई व्यवस्था ठप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

Sat, 09 Aug 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system at a standstill in Rahmatganj, villagers complained to SDM
मसवासी। गांव सेमरा रहमतगंज में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव में नियुक्त सफाई कर्मचारी के लापरवाह रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव नहीं आता और केवल फोन करने पर ही काम पर उपस्थित होता है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सफाईकर्मी की शिकायत कई बार ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर सफाई कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गांव में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बना रह सके। शिकायत पत्र पर राजेश यादव, अर्जुन कुमार, विजय पाल, गुड्डन कुमार, यशपाल, संजू, चन्द्रसेन, सतेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, विपुल कुमार, आकाश कुमार, निखिल सागर, दीपक कुमार सागर, अमरजीत, विनोद, संदीप गौरव समेत अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed