फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Samadhan Diwas: Only 12 complaints resolved

समाधान दिवस : सिर्फ 12 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Only 12 complaints resolved
रामपुर। शाहबाद तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्या सागर मिश्र ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान दर्ज 35 शिकायतों में से तीन का ही निस्तारण हो पाया। उधर, जिले की पांच तहसील में आयोजित समाधान दिवस में करीब 106 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, इनमें से सिर्फ 12 का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुने और शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम को अवगत कराया कि विरासत में नाम दर्ज कराने के नाम पर सुविधा शुल्क न दिए जाने के कारण विरासत दर्ज नहीं हो पा रही है, जिस पर डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जमीनी विवाद, राजस्व विभाग, विद्युत, चकबंदी, पूर्ति विभाग आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। तहसील सदर में सीडीओ नंद किशोर कलाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई और चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील टांडा में एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह की अध्यक्षता में 20 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील स्वार में एडीएम प्रशासन डाॅ. नितिन मदान की अध्यक्षता में आठ शिकायतें प्राप्त हुई और एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में 11 शिकायतें प्राप्त हुई और दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा तहसील मिलक में 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article