फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Samadhan Diwas: Adverse entry to officials, assurance to public

समाधान दिवस : अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, जनता को आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Adverse entry to officials, assurance to public
रामपुर। शनिवार को संपूर्ण समाधान में टांडा तहसील पहुंचे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए। साथ ही तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो का भी तबादला करने का आदेश किया। वहीं कुछ फरियादियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस पर डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक बजे तहसील पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने शिकायतें सुनीं। ग्राम रूपापुर निवासी प्रीतम सिंह ने डीएम से कहा कि उसके खेत के पास होकर चकमार्ग गुजरता है, लेकिन गांव के कुछ लोगोंने उसे काटकर अपने खेत में मिला। जिसके कारण वो अपने खेत से गन्ने की फसल लेकर नहीं निकल पा रहा है। वह पहले भी इसकी दो बार शिकायत कर चुका है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिकायत सुनते ही डीएम नाराज हो गए और हल्का लेखपाल शंभू तथा राजस्व निरीक्षक करन सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी ली। शिकायत करने के बाद भी मामले का निस्तारण न करने पर दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए। वहीं एसडीएम से नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो उन्हें भी पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम मुंडी मिलक निवासी प्रथि सिंह ने शिकायत करते हुए कहा की वियानी स्कूल के पास उनका खेत है। उसमें बिजली विभाग द्वारा बिना किसी सहमति के खंभे लगाकर लाइन गुजार दी गई। वह इसकी 11 बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शिकायत सुनते ही डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश देते हुए जमकर फटकार लगाई। समाधान दिवस में आईं कुल 31 शिकायतों में 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, सीएमओ डॉ एसपी सिंह, एसडीएम अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
::::::::::::::
जिले में 119 में से सिर्फ 19 शिकायतें ही निस्तारित
शनिवार को जिले की सभी छह तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 119 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 19 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य सभी शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दी गईं। सदर तहसील में 9 में से तीन, मिलक में 13 में दो, टांडा में 31 में से सात, स्वार में 32 में शून्य, शाहबाद में 21 में चार और बिलासपुर में 13 में से तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।

----------
मैं बीमार रहता हूं। मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, जिसकी वजह से राशन विक्रेता ने राशन कार्ड निरस्त होने की बात कहते हुए मुझे राशन देना बंद कर दिया है। राशन कार्ड पुनः चालू करने की मांग को लेकर कई बार तहसील समाधान दिवस व आपूर्ति विभाग से शिकायत कर चुका हूं। मगर अभी तक राशन कार्ड चालू नहीं हुआ है। राशन न मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
नेतराम, बलखेड़ा, बिलासपुर।
-----------------------

गांव के कुछ लोगों ने खेत के पास बने चकमार्ग पर अवैध कब्जा किया हुआ है। रास्ते को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। जिसके कारण खेत में लगे गन्ने की फसल को काटकर चीनी मिल लेकर नहीं जा पा रहा हूं। दो बार शिकायत कर चुका हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब तीसरी बार आया हूं।


- प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम रूपापुर, टांडा।
--------------------
तहसील दिवस में चार बार आ चुका हूं, समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव में मौजूद नहर से पश्चिम में मौजूद चकरोड पर अवैध अतिक्रमण है। उसको कब्जा मुक्त करवाकर रोड बनवाने की मांग कर रहा हूं, लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है।

बन्ने अहमद, गांव कुंडेसरा, टांडा।

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed