फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Salman of Rampur ran an interstate cyber fraud gang.

Rampur News: रामपुर का सलमान चलाता था साइबर ठगी का अंतरराज्यीय गैंग

Wed, 29 Oct 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Salman of Rampur ran an interstate cyber fraud gang.
रामपुर। साइबर ठगों के गैंग का लीडर रामपुर के केले वाला तालाब निवासी सलमान है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रामपुर में सलमान ही गैंग को संचालित करता था। इसके कनेक्शन तेलगांना, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साइबर ठगों के गैंग से जुड़े हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रविवार रात थाना सिविल लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास एक मकान में छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सलमान के लिए काम करते थे। सलमान तेलगांना, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ से सिम, मोबाइल, एटीएम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करता था। वह साइबर ठगी के पैसों से अपने रिश्तेदारों के नाम से संपत्ति और वाहन खरीदता था। पकड़ी गई बुलेट, थार और स्कूटी भी सलमान की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए ठग इंटर पास, सबको बांटा था अलग-अलग काम
साइबर ठगी के आरोप में पकड़े गए आठ लोगों को सलमान काम लाकर देता था। ये सभी युवक 12वीं पास हैं। सभी को सलमान ने अलग-अलग काम दिया था। इन युवकों का काम साइबर ठगी से आए पैसों को अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करना था। इसके बाद ये एटीएम के माध्यम से पैसा भी निकालवाते थे।

जहां से राशन जाता था, उसने की पुलिस को मदद
पुलिस जांच के दौरान 20 दिन में इस मकान में पांच बार आई। यह अधिकांश समय बंद मिला। लोगों ने बताया कि यहां एक-दो व्यक्ति ही कभी-कभी आते जाते दिखाई देते हैं। पुलिस ने जब जांच के लिए एक नंबर को सर्विलांस में लगाया, तब जाकर एक रामपुर के नंबर में रिकार्ड हुई। इस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दुकान है। वह इस मकान में राशन लेकर आता है। मकान में 10 लोग रहते हैं और वे कंप्यूटर में लगे रहते हैं।

घर से नहीं निकलते थे बाहर, खाना बनाने के लिए रखा था कुक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि साइबर ठग जिस मकान में रहते थे, उससे महीने में एक-दो बार ही बाहर जाते थे। घर में ही एक कुक रखा गया था। जो 10 लोगों का खाना बनाता था। साथ ही इन युवकों के कपड़े आदि धोता था। सलमान ही एक ऐसा व्यक्ति था जो गैंग के अन्य सदस्यों से मिलने बार-बार आता जाता रहता था।


बरामद मोबाइल सिम, एटीएम व बैंक पासबुक साउथ के निकले
पुलिस ने जब घर में छापा मारा तो वहां से मोबाइल सिम, बैंक पासबुक, चेकबुक व एटीएम आदि मिले। ये सभी तेलगांना, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ के हैं। इसमें गायत्री बैंक, इंडियन बैंक इलाहाबाद, आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक आदि की पासबुक, चेकबुक मिली हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कई सिम कार्ड, बैंक के एटीएम एक्टिवेट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed