फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   salery of teachers checked

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर का रोका मानदेय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
salery of teachers checked
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों और ब्लाक संसाधन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक और शिक्ष्णेत्तर कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का मानदेय रोका गया है। कई शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना सिंह ने गुरुवार को केजीबीवी, बीआरसी और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर, बीआरसी और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मिलक, केजीबीवी मिलक व बीआरसीचमरौआ का औचक निरीक्षण किया। कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय बिलासपुर में रसोई घर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। खाद्य सामग्री के लिए रखे गए कंटेनर साफ नही पाए गए। तीन कक्षाओं में एक कक्षा शिक्षक विहीन पायी गई। कई छात्राओं द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। जबकि, कोविड-19 के नियमों का पालन नही कराया जा रहा है। विद्यालय में कुल 100 के सापेक्ष 41 बालिकाएं उपस्थित पाई गई। अवकाश पंजिका भी नहीं पाई गई। कंप्यूटर शिक्षक सैफ उररहमान 14 सितंबर से बगैर अवकाश स्वीकृत कराए अवैतनिक अवकाश पर पाए गए। लेखाकार श्री सुवीर सक्सैना भी गैरहाजिर मिले। लेखाकार की यह कार्य शैली कार्य एवं दायित्वों के विरुद्ध है। विद्यालय के समस्त स्टॉफ का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के आदेश दिए गए साथ ही सभी का स्पष्टीकरण भी मांगा गया। ब्लॉक संसाधन केन्द्र बिलासपुर में कार्यालय सहायक शशिकांत, सलमान और आशीष सक्सैना अनुपस्थित मिले। प्रशिक्षण कक्ष में परदे के पीछे पुरानी फाईलों के ढेर अस्त व्यस्त पाया गया। प्रांगण में कूड़ा बिखरा पाया गया। उक्त अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।राजकीय उप्रावि बिलासपुर में विधुत संयोजन व वायरिंग नहीं पाई गई। ब्लॉक संसाधन केंद्र मिलक में कार्यालय सहायक शुभम कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed