फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rush on trains surges ahead of Raksha Bandhan; scramble for seats.

Rampur News: रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीटों के लिए मारामारी

Tue, 25 Aug 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rush on trains surges ahead of Raksha Bandhan; scramble for seats.
रामपुर। रक्षाबंधन नजदीक है। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ बेकाबू होने लगी है। सोमवार को रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। हालात यह रहे कि कई ट्रेनों के सामान्य कोच तो खचाखच भरे ही थे, एसी कोचों में भी यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

रामपुर रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली आला हजरत, योगनगरी ऋषिकेश, दून एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें इस समय पैक हो चुकी हैं और नो रूम हो चुका है। ऐसे में अब लोग मजबूरी में सामान्य श्रेणी में भी सफर करने को तैयार हैं। सामान्य कोच में लोग प्रवेश द्वार तक लटककर सफर करने को मजबूर हो चुके हैं। सीटों के लिए अब मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कुछ लोग ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों की तरफ रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां पर भी बढ़ती भीड़ से लोगों को दिक्कत हो रही है। आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम बताते हैं कि ट्रेनों में इस समय त्योहार के कारण भीड़ बढ़ गई है। दूर-दराज के लोग अभी से निकल रहे हैं। रिजर्वेशन भी अब फुल हो चुके हैं और लोग वेटिंग में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed