फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rush in market before diwali

धनतेरस से पहले बाजारों में जमकर हुई खरीददारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
rush in market before diwali
रामपुर। धनतेरस और दिवाली त्योहारों को लेकर बाजार सजने लगे हैं। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। लोग दीपावली व धनतेरस को लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी बाजारों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को विभिन्न ऑफर्स दिए जा रहे हैं। साथ ही ग्राहकों को डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। दिवाली व धनतेरस को लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं। लोग अपने घरों में साफ-सफाई से लेकर अन्य तैयारियों करना शुरू कर दिया है। धनतेरस, दिवाली को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से त्योहार का आनंद उठाने की तैयारी में लग चुके हैं। फूल, मिठाई, बर्तन, गहने, गाड़ी आदि हर तरह के व्यवसाय से जुड़े लोग इसके लिए कमर कसकर अपने-अपने तरीके से तैयारी कर लिए है। बच्चे भी अभी से ही त्योहार की तैयारी में जुटे हैं। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आता जा रहा वैसे बाजार से लेकर कस्बों की रौनक बढ़ती जा रही है। दीपावली के दिन पूजे जाने वाले लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी एक से बढ़कर एक बाजार में उपलब्ध है। पांच दिवसीय त्योहार को देखते हुए लोग खरीदी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं। घर के सजावटी सामान के साथ अन्य जरूरत की सामग्री व आभूषण, कपड़े आदि की खरीदी बाजार में हो रही है। ग्राहकी को देखते हुए व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। शाम के समय बाजार में अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed