{"_id":"65f202dde2f3fcd9e20296e4","slug":"rudrabhishek-of-lord-shiva-was-done-by-offering-556-bhog-devotees-danced-rampur-news-c-282-1-rmp1001-118046-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 556 भोग लगाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 556 भोग लगाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, झूमे श्रद्धालु
Thu, 14 Mar 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मिलक रठाैड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान बामेश्वर महादेव को 556 भोग लगाकर आभूषणों से सजाया गया और ओम नम: शिवाय का जाप किया गया। इसके साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को सजाकर पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद आरती पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलवार शाम को करीब पांच बजे भगवान का शृंगार रुद्राभिषेक व भंडारे का कार्यक्रम आरंभ हुआ। जो कि बुधवार सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान रामपुर नगर क्षेत्र से लगभग आठ बसें और अपने निजी वाहनों द्वारा भक्तों का आना आरंभ हुआ। पंडित मुन्ना हरि और मंदिर के पुजारी शिवम शर्मख्व पंडित अनुज शर्मा ने गणेश वंदना कर आरंभ कराया। बाद में उत्तराखंड प्रदेश के हल्द्वानी क्षेत्र से पधारे आचार्य राकेश मिश्रा और दिनेश जोशी ने मंत्र उच्चारण कर रुद्राभिषेक कराया। जहां भक्तों ने गंगाजल, घी, दूध, दही, गन्ने का रस फल आदि से शिवलिंग का अभिषेक किया। उधर, मंदिर परिसर में भगवान शिव मां पार्वती की मूर्ति का शृंगार वस्त्र आदि पहनकर पंडित मुन्ना हरि ने किया। मूर्ति के आगे 556 भोग लगाए गए। जिसमें कई प्रकार की मेवा, फल, मिठाइयां शामिल थीं। उधर, शिवलिंग को फूल, फल, मेवा एवं आभूषणों से सजाया गया। मंदिर परिसर में शिव भक्त ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। रात को 12 बजे भगवान गणेश, मां पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान हनुमान, माता गंगा, भगवान श्रीराम, ओम जय जगदीश हरे की आरती की गई। इस अवसर पर पं. सोमानंद शर्मा, मनोज शर्मा, पं. मुन्ना हरि, अश्वनी त्यागी, गोपाल शर्मा आदि ने की। कार्यक्रम में रामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद घनश्याम सिंह लोधी, अश्वनी त्यागी, आशीष, प्रशांत गुप्ता, पारसमणी, नरेंद्र अरोड़ा, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, नरेश यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।