{"_id":"58640f774f1c1b724feeaf62","slug":"rss-isnot-against-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं: अफजल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस मुस्लिम विरोधी नहीं: अफजल
अमर उजाला ब्यूरो / स्वार/रामपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्वार में कौमी एकता सम्मेलन को संबोधित करते संघ प्रचारक महिराज ध्वज सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस एवं अन्य शहीदों की याद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संघ प्रचारक महिराज ध्वज ने कहा कि देश में लोग हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। इस देश को आजाद कराने के लिये सभी धर्मों के लोगों ने कुर्बानियां दी है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
स्वार- रामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में बुधवार को शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस एवं अन्य शहीदों की याद पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा कौमी एकता सम्मेलन हुआ। जिसमें संघ के प्रचारक महिराज ध्वज सिंह ने देश की आजादी के दौरान शहीद हुए सच्चे देश भक्तों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मानने वालों का मतलब बस एक ही है कि ईश्वर एक है।
विज्ञापन
चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान, सिख, ईसाई हो लेकिन देश में कई लोग सभी धर्मों के लोगों को आपस में बांटकर लड़ाकर देश में राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नही होने दिया जाएगा क्याेंकि इस देश को आजाद करने के लिये सभी धर्मों के लोगों अपनी कुर्बानियां दी।
विज्ञापन
इन कुर्बानियोें को भुलाया नही जा सकता। इस दौरान उन्होंने जिले के एक कद्दावर नेता पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता को उसके जुल्मों का बदला लेने का नंबर आ गया है। जनता को ऐसे नेता को सबक सिखाना चाहिए। मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल ने कहा कि संघ मुस्लिम विरोधी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब एक होकर ताकत बने तभी देश में खुशहाली आएगी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। देश के निर्माण के लिये चुनाव भी जरूरी है। जिला पंचायत सदस्य बिलाल अली, यश पाल चौहान, फिरोज बाबा, मुंशीराम कंबोज, मोहम्मद आरिफ, प्रधान साहब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।