फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rss given message to unite

आरएसएस ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:09 PM IST
सार

कोसी मंदिर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में हिंदू समाज को एकजुट होने का संदेश दिया गया। मुट्ठी भर आक्रांताओं ने इस देश की अपार संपत्ति एवं अस्मिता को लूटा और हमारी संस्कृति को नष्ट करने का भरसक प्रयास किया लेकिन हमको मिटा ना सके। उन्होंने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि यह पराभव का नहीं बल्कि स्वाभिमान के संघर्ष का काल खंड था।

विज्ञापन
rss given message to unite

विस्तार

रामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया। कोसी मंदिर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में हिंदू समाज को एकजुट होने का संदेश दिया गया। बैठक को संबोधित करने पहुंचे मुरादाबाद विभाग के बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख दयालु शरण शर्मा ने कहा कि विश्व का मार्गदर्शन करने वाला एवं सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत विस्मृति के कारण अपनी महानता से दूर चला गया। मुट्ठी भर आक्रांताओं ने इस देश की अपार संपत्ति एवं अस्मिता को लूटा और हमारी संस्कृति को नष्ट करने का भरसक प्रयास किया लेकिन हमको मिटा ना सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि यह पराभव का नहीं बल्कि स्वाभिमान के संघर्ष का काल खंड था। उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज हिंदू स्वयं को हिंदू होने पर गर्व अनुभव करता है किंतु अभी भी हमारा कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। जिस दिन नगरों में तीन फीसदी तथा गांवों में एक फीसदी समर्पित कार्यकर्ता अथवा जागरूक नागरिक जागृत एवं संगठित हो जाएगा उस दिन अत्याचार, अनाचार, व्यभिचार का नामो निशान मिट जाएगा। कार्यक्रम में सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला संघ चालक केशव गुप्ता, नगर संघ चालक भीम सिंह, जिला प्रचारक पंकज कुमार, विद्या भारती से अनिल अग्रवाल, माधव गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अवधेश सिन्हा, पैक्स पैड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, अभय गुप्ता, राकेश जुनेजा, दोधराम उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान संघ के स्थापना दिवस के मौके पर शस्त्र पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed