फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   RRC turns into garbage dump in Shahbad

Rampur News: शाहबाद में आरआरसी बना कूड़े का ढेर

Mon, 26 Jan 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
RRC turns into garbage dump in Shahbad
सेंटर तक जाने वाला रास्ता भी हुआ बंद, हर तरफ गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। लश्करगंज गांव में लाखों रुपये की परियोजना से निर्मित आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) कूड़ा निस्तारण के उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन अब यह स्वयं कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। हालात यह हैं कि आरआरसी तक जाने वाला रास्ता तक बंद हो गया है। ग्रामीणों ने सेंटर के चारों ओर उपले पाथ दिए हैं और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह सेंटर बेमतलब साबित हो रहा है।

शाहबाद के लश्करगंज गांव में बनाए गए इस सेंटर का नियमित संचालन आज तक नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि सेंटर बनने के बाद से न तो यहां कूड़ा लाया गया और न ही किसी तरह की छंटाई या निस्तारण की व्यवस्था की गई। कर्मचारियों की तैनाती केवल कागजों तक सीमित है, जबकि रखरखाव पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

------------

आरआरसी में कभी कूड़ा नहीं पड़ा है। आज तक यह बंद पड़ा हुआ है। नाम का ही आरआरसी है। कोई इधर ध्यान नहीं देता है। -बनवारी लाल, ग्रामीण

-----------------

जब से आरआरसी बना है, तब से बंद पड़ा हुआ है। इस सेंटर का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके चारों ओर उपले थापे जा रहे हैं। -बाबूराम, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed