फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Route diverted on the highway for Kanwadis, jam on Shahbad road

Rampur News: कांवड़ियों के लिए हाईवे पर रूट डायवर्ट, शाहबाद रोड पर लगा रहा जाम

Tue, 25 Feb 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Route diverted on the highway for Kanwadis, jam on Shahbad road
पटवाई रोड डाइवर्जन के दौरान जाम खुलवाती पुलिस।  संवाद - फोटो : संवाद
रामपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर होने वाले जलाभिषेक के लिए कांवड़ि़यों का पहुंचना शुरू हो गया है। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही हाईवे पर रविवार सुबह से रूट डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान रोडवेज व हल्के वाहनों को छोड़कर पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। रूट डायवर्ट होने के बाद रामपुर-शाहबाद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई है। पुलिस जाम को खुलवाने के लिए पसीना बहाती हुई नजर आई।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन जनपद के 86 प्रमुख शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों में जलाभिषेक होगा। जबकि, जनपद में दो दिन 12 स्थानों पर मेला भी लगेंगे। जिले से अब तक करीब दो हजार कांवड़िये जल लेने के लिए हरिद्वार व ब्रजघाट लिए रवाना हो चुके हैं। उनकी रवानगी अब शुरू हो गई है। कांवड़ियों के साथ ही मंदिरों की सुरक्षा का प्लान तैयार हो चुका है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया। रविवार की तड़के से लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद रूट डायवर्ट किया गया है। मुरादाबाद व दिल्ली जाने वाले वाहनों को शाहबाद रोड से गुजारा जा रहा है,जिसके बाद शाहबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। भारी वाहनों के चालकों ने सड़क किनारे वाहनों को लगाना शुरू कर दिया है,जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन रही है। जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही पटवाई पुलिस भी जाम को खुलवाने के लिए पसीना बहाती नजर आई। यातायात निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस डायवर्जन में रोडवेज बसों को शामिल नहीं किया गया है। बताया कि डायवर्जन 27 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ डायवर्जन-

-बरेली से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शाहबाद बिलारी होते बबराला नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है।
-दिल्ली से आने वाले वाहनों को भी इसी तरह शाहबाद होते हुए पटवाई से रामपुर लाया जा रहा है।
-नैनीताल से दिल्ली जाने वाले वाहनों को राधा रोड से मोड़कर राम रहीम पुल से शाहबाद होते हुए गुजारा जा रहा है।
- बिलासपुर से बाया रामपुर होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया बाईपास जीरों प्वाइंट शहजादनगर के लिए डायवर्ट किया गया है।
-बाजपुर से स्वार और टांडा होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को बाजपुर दांडा मार्ग पर मानपुर तिराहे से स्वार होते हुए खौद चौराहा से जौहर पुलिया के लिए डायवर्ट किया गया है।

------------------------
इन प्वाइंटों से किया जा रहा डायवर्जन

कोसी पुल जीरो पाइंट, पसियापुरा चौराहा, शाहबाद पुल, जौहर की पुलिया, शहजादनगर जीरो पाइट, धमोरा तिराहा, मिलक, भगतपुर तिराहा टांडा, आश्रम पद्धति मोड़, फोटो चुंगी, आंवेडकर पार्क, माल गोदाम तिराहा, बरेली तिराहा, पनवडिया तिराहा, स्टार चौराहा।


------------------


हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह डायवर्जन 27 तक लागू रहेगा। डायवर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।
अतुल श्रीवास्तव
एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed