{"_id":"65e8d05deb35956012012e26","slug":"route-diversion-vehicles-will-crawl-on-shahbad-road-the-whole-day-rampur-news-c-282-1-rmp1001-117519-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : शाहबाद रोड पर पूरे दिन रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : शाहबाद रोड पर पूरे दिन रेंगे वाहन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को हाईवे पर रोडवेज बस, कार और हल्के वाहनों को छोड़कर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। सभी भारी वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने शाहबाद रोड से गुजारा। इस दौरान शाहबाद रोड पर दिन भर जाम लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। महाशिवरात्रि का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा। कांवड़ यात्रा शनिवार से शुरू हो चुकी है। महाशिवरात्रि को लेकर डायवर्जन मंगलवार से लागू किया जा चुका है। यह डायवर्जन मंगलवार सुबह छह बजे से आठ मार्च की शाम छह बजे तक जारी रहेगा। दूसरे दिन यानी बुधवार को ट्रक, डीसीएम, कैंटर, माल वाहक वाहन समेत भारी वाहन हाईवे पर नहीं चले। इन सभी वाहनों को बदले मार्ग से चलाया गया।
कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हाईवे पर रोडवेज और निजी बसों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। फिर बसों को भी बदले मार्ग यानी शाहबाद रोड से ही गुजारा जाएगा। रूट डायवर्जन के दौरान मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को शाहबाद रोड से गुजारा गया। जाम लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
इस तरह हाईवे पर लागू हुआ डायवर्जन :
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने के लिए
रामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए जनपद मुरादाबाद में जाएंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुरादाबाद से रामपुर आने के लिए
रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैंड काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर के नीचे तक वाहनों का आवागमन किया गया। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड टीपीनगर मोड़ से वाहनों का आवागमन किया जाएगा।