फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rocky win nither run for health marathon

रॉकी ने जीती रन फॉर हेल्थ मैराथन

Thu, 24 Jun 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
rocky win nither run for health marathon
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में आयोजित रन फॉर हेल्थ मैराथन रॉकी के नाम रही। जिज्ञासा फाउंडेशन ने वीरवार को मैराथन का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने खूब पसीना बहाया। मैराथन में 15 से 25 वर्ष तक के युवाओं ने वीरवार सुबह तड़के ताजा हवाओं में सड़क पर दौड़ लगाई। युवाओं ने मैराथन में भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। मैराथन में वरिष्ठ वर्ग में रॉकी ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें फाउंडेशन ने एक हजार रुपये और स्मृति चिन्ह देकर नवाजा।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रहे पंकज शर्मा को 700 रुपये की नकद राशि और तीसरे स्थान पर रहे अमन ठाकुर को 500 रुपये और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मैराथन में पहले स्थान हासिल वाले रॉकी ने कहा कि सभी युवाओं को खेल गतिविधियों में आगे आना चाहिए, इससे जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं वह नशे से भी दूर रहेंगे।
विज्ञापन

मैराथन के कनिष्ठ वर्ग के आदित्य शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें संस्था ने एक हजार रुपये की राशि और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रहने वाले पियूष शर्मा और तीसरा स्थान पाने वाले रिदम शर्मा को सात सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर नवाजा गया। मैराथन के आयोजन में शिक्षक बनर्जी शर्मा, चिकित्सक अमित कश्यप और फाउंडेशन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed