फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Robbery worth Rs 2.5 lakhs by taking women hostage

Rampur News: महिलाओं को बंधक बनाकर ढाई लाख की डकैती

Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Robbery worth Rs 2.5 lakhs by taking women hostage
सैफनी (रामपुर) । थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर उनके घर से ढाई लाख रुपए से अधिक के माल को लूट लिया। लूट होने के बाद दिन निकलने पर थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी चरन सिंह के अनुसार 14 अक्टूबर की रात करीब बारह बजे हथियारों से लैस छह अज्ञात नकाबपोश बदमाश मकान के पीछे से छत पर चढ़कर से घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि दो बदमाश छत पर खड़े हो गए। दो बदमाशों ने चरन सिंह को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर चरन सिंह की पत्नी फूलन देवी और इनके बड़े बेटे की बहु निका को सोते हुए से जगा कर कमरे में बंधक बना लिया। चीख निकालने पर मारपीट की गई। वहीं, आरोप है कि महिलाओं के शोर मचाने पर बदमाशों ने महिलाओं के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। परिवार को बंधक बनाने के बाद इनके घर से चार तोले सोना, एक किलो चांदी और चार हजार रूपये की नगदी को लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। दिन निकलने पर मंगलवार सुबह को चरन सिंह की ओर से लूट करने वाले अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन



चरन सिंह के बड़ा बेटा सूरजपाल और छोटा बेटा हुकुम सिंह दिल्ली में रहकर सिलाई करते हैं।वारदात के समय दोनों भाई घर पर ही नहीं थे। मौका पाकर घुसे बदमाशों ने डकैती डालकर ढाई लाख से अधिक का माल लूट लिया। वही, बताया गया की हुकुम सिंह की कुछ महीनों के बाद शादी होनी थी। उसी की शादी की तैयारी चल रही थी। ऐसा लग रहा है कि बदमाशों कों खबर थी, कि दोनो भाई घर में नहीं है। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। चरन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने केवल आधा घंटे में ही लूटपाट करके भाग गए थे। देर रात में शोर मचाने पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed