{"_id":"6a500252ed2bab15df053ca1","slug":"roadways-bus-rams-into-tractor-trolley-female-student-killed-rampur-news-c-282-1-rmp1023-175120-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छात्रा की मौत
Fri, 10 Jul 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगापुर बाईपास के पास बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बस के परिचालक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के हसनपुर बेलवड़ी गांव निवासी वीर सिंह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से पसियापुरा गांव आए थे। वे यहां रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली जब अगापुर बाईपास स्थित एक होटल के पास पहुंची तो पीछे से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में वीर सिंह की बेटी प्रियंका की मौत हो गई।
वह कक्षा सात की छात्रा थी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 15 लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्रियंका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
0000
यह हुए घायल
राधेश्याम, तुलसा, आकाशवती, छात्रवती, फूलवती, भगवती, जमुना देवी, अनारकली, विवेक, अंशु, पिंटू, सुशीला, हंसिया, राजेश और पप्पू घायल हुए हैं। इनमें से कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
0000
दुर्घटना के बाद बस के परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। -पंकज पंत, सीओ