{"_id":"6532e6342a950cce85045477","slug":"roadways-14-buses-will-be-available-before-diwali-rampur-news-c-282-1-rmp1001-8457-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज : दिवाली से पहले मिलेंगी 14 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज : दिवाली से पहले मिलेंगी 14 बसें
विज्ञापन
रामपुर।
दिवाली का त्योहार करीब है। परिवहन निगम ने त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारियां तेज कर दी हैं। दिवाली से पहले रामपुर रोडवेज में 14 नई बसें आएंगी। इससे यात्रियों को सफर के दौरान काफी हद तक सहूलियत मिलेगी।
स्थानीय डिपो के पास इस समय 60 बसें हैं। इनके संचालन होने के बावजूद यात्रियों की भीड़ का दबाव काम नहीं हो पा रहा है। खासतौर से लोकल में मिलक, बिलासपुर, स्वार, टांडा की तरफ जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस न मिलने के कारण मुसीबत उठानी पड़ती है। रात के समय बसें न होने से यात्री अधिक किराया खर्च कर ऑटो से अपनी गंतव्य तक पहुंचते हैं। दिवाली और भाई दूज के त्योहार पर जाहिर तौर पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसके लिए परिवहन निगम तैयारी में जुटा हुआ है। बसों की मेंटेनेंस का काम तेजी से कराया जा रहा है। एआरएम बसों का रूट चार्ज तैयार करवा रहे हैं। जिससे त्योहार पर एक-एक चौराहा और तिराहा पर बस को रोका जा सके। यात्रियों को बस की सुविधा दी जा सके। एआरएम दीप चंद जैन का कहना है कि अक्तूबर के अंतिम या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में 14 बसें मिल जाएंगी। जो बसें आएंगी, उनको दिल्ली, बरेली और मुरादाबाद के अलावा लोकल के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।