फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Road accidents reduced by 12 percent, DM honored

Rampur News: सड़क हादसे 12 फीसदी घटे, डीएम सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road accidents reduced by 12 percent, DM honored
रामपुर। सड़क हादसों को रोकने को लेकर पिछले कुछ समय में किए गए सरकारी प्रयासों ने अब रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 2022 के मुकाबले 2023 में 12 फीसदी सड़क हादसे में कम दर्ज किए गए हैं। जिसके लिए डीएम जोगिंदर सिंह को सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में भी 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। शासन ने रामपुर के अफसरों की पीठ थपथापते हुए उनको सम्मानित भी किया है। सड़क हादसों को रोकने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जारी हैं। शासन की ओर से हर जिले में सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैंं। जिसके चलते वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत की कमी आई है। दावा किया गया है कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मृत्यु दर में भी 10 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से लगातार मॉनीटरिंग के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में जागरूकता गतिविधियों को सख्ती से लागू कराया गया है। शासन ने सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। कुछ दिन पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोकनिर्माण विभाग के मंत्री और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंंत्र प्रभार) द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्राप्त किया था, जिसे उन्होंने डीएम को दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि जनपद में 12 ब्लैक स्पॉटों पर शासन से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी सुधारात्मक कार्यों को अमली जामा पहनाया गया। इसके अलावा अन्य कार्य किए गए, जिससे हादसों में कमी आई। शासन स्तर पर प्रदेश के उत्कृष्ट पांच जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें रामपुर को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed