{"_id":"626939e95d492e47ee3a066c","slug":"road-accident-farmer-dies-due-to-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हादसा: वाहन की टक्कर से किसान की मौत, पुलिस ने कहा- अभी नहीं मिली तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में हादसा: वाहन की टक्कर से किसान की मौत, पुलिस ने कहा- अभी नहीं मिली तहरीर
Wed, 27 Apr 2022 06:11 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद(रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद(रामपुर)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:11 PM IST
सार
कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि मृतक का बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। इसलिए अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत से भूसा भरकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के धुरयाई गांव निवासी किसान गोपाल (54) अपने खेत से तांगे में भूसा भरकर गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने तांगे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे को देखकर मौके पर भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर शाहबाद कोतवाली पुलिस पहुंची, शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन