{"_id":"67f826752f31e875ea0bdd00","slug":"retired-employee-cheated-for-rs-5-lakh-report-filed-rampur-news-c-282-1-rmp1004-143298-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रिटायर्ड कर्मी से पांच लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रिटायर्ड कर्मी से पांच लाख की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 11 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी से कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव सोनकपुर निवासी विशन सिंह का कहना है कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर हो चुका है। उसने कुछ समय पहले अपनी पत्नी संतोष के नाम से अजीतपुर में 86.64 वर्गमीटर में दो मंजिला मकान खरीदा था। उसके बाद उसकी मां रमीला और पत्नी संतोष की अचानक से तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद पैसों की दिक्कत आने पर पीड़ित ने अपना मकान अजीतपुर निवासी मुलायम सिंह को 35 लाख रुपये में बेच दिया था। इस दौरान पीड़ित के कहने पर आरोपी ने कुछ पैसे लोन के जमा कर दिए थे। मुलायम सिंह ने 20 अगस्त 2024 को पांच लाख रुपये धरोहर के रूप में आरोपी अजहर अली के पास गवाह परवेज और साकिब के सामने एक माह के लिए रखे थे। एकमाह के बाद वह वापस कर देगा, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद जब पीड़ित ने पैसे मांगे,तो अजहर अली टालमटोल करता रहा। बाद में अजहर ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। संवाद