फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Retired army of Moradabad dies in road accident

मुरादाबाद के रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Retired army of Moradabad dies in road accident
टांडा (रामपुर)। मुरादाबाद से रिश्तेदार से मिलने आए सेवानिवृत्त फौजी को सड़क पार समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त फौजी की मौके पर हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी रिटायर्ड फौजी राजेश (50 वर्ष) पूर्व में टांडा में रहा करते थे। उनके रिश्तेदार मोहल्ला दुलीवाले में अभी भी रहते हैं, जिनसे मिलने राजेश अक्सर टांडा आते थे। राजेश रविवार देर रात मुरादाबाद से अपने भांजे राजकुमार और सुदेश से मिलने आए थे। जब वह टांडा पहुंचकर टीवीएस बाइक शोरूम के सामने से मोहल्ला दुलीवला जाने को रोड पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश की मौत की सूचना मिलने पर टांडा स्थित उनके रिश्तेदार आनन फानन में मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद रिश्तेदारों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed