Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Resolving the seniority conundrum will pave the way for promotions.

Rampur News: वरिष्ठता की उलझन दूर हो तो खुले पदोन्नति का रास्ता

Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Resolving the seniority conundrum will pave the way for promotions.
रामपुर। करीब दस साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों का मामला एक बार फिर उठाया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने और वरिष्ठता सूची से जुड़ी आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में डायट प्राचार्य अशोक कुमार से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 18 नवंबर तक वरिष्ठता सूची के संबंध में आपत्तियां मांगी गई थीं। इन आपत्तियों का जल्द निस्तारण कराया जाए, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने कहा कि लगभग दस वर्षों से पदोन्नति नहीं होने के कारण शिक्षकों में निराशा है। कई शिक्षक लंबे समय से इस लाभ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में विभाग को प्रक्रिया पूरी कराने के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने विद्यालयों के समायोजन का मुद्दा भी उठाया। कहा कि समायोजन के बाद भी जिले में कुछ विद्यालय बंद अथवा एकल शिक्षक के सहारे संचालित हैं। इन विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की जाए। इससे एक ओर शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग वरिष्ठता संबंधी आपत्तियों का जल्द निस्तारण कर पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री विपेंद्र कुमार, डॉ. वसीम अहमद, विनोद कुमार और आलोक सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन



----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed