फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Resolved to follow the ideals of Baba Saheb

Rampur News: बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the ideals of Baba Saheb
रामपुर। वाल्मीकि शक्ति दल और आंबेडकर उत्थान समिति के तत्वाधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर विचार गोष्ठी भी हुई। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।मोहल्ला चादर वाला बाग में उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर नमन करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। गोष्ठी में वाल्मीकि शक्ति दल के प्रमुख प्रेम प्रकाश ने कहा कि जब भी अप्रैल माह की 14 तारीख आती है तो हमें गर्व महसूस होता है। इसी माह में इस दुनिया में एक ऐसे महामानव डॉ. बीआर आंबेडकर ने इस दुनिया में जन्म लिया था। दल के प्रदेश महासचिव हरिभजन सिंह ने कहा कि आंबेडकर का जीवन काफी चुनौती भरा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजू प्रकाश ने गोष्ठी में कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारे से काफी ऊर्जा मिलती है। शक्ति दल के सलाहकार शाकिर अली ने कहा कि बाबा साहब जैसा मसीहा सदियों में पैदा होता है। गोष्ठी की अध्यक्षता शक्ति दल प्रमुख प्रेम प्रकाश ने की। संचालन हरिभजन सिंह ने किया। गोष्ठी में चंद्र सेन, सुभाष चंद्र, आशीष सिंह, संजू प्रकाश, आकाश, प्रकाश, सौरभ, प्रियंका सागर, हंसी देवी, सीमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




-----------------------



सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया डाॅ. आंबेडकर जन्मोत्सव
मिलक। शनिवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध समिति एवं अध्यापकों ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। प्रबंध समिति के सदस्य बाबूराम गंगवार ने बताया कि बाबा साहब का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, जिस समय उनकी शिक्षा चल रही थी उस समय समाज में छुआछूत व्याप्त थी। इसको दूर करने के लिए बाबा साहब ने काफी संघर्ष किया। मुख्य वक्ता सतपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने सबको समानता और शिक्षा का अधिकार दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ अध्यापक गण एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई
टांडा। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर तथा क्षेत्र के ग्राम सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरस्वती कन्या महाविद्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई हर्षोल्लास के साथ गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता रहे। संविधान को लिखने में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश सिंह, सुरेश सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, महेंद्र सिंह, विनोद वर्मा आदि समेत अन्य लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed