फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report on four charged with murderous attack, two arrested

जानलेवा हमले के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Report on four charged with murderous attack, two arrested
पटवाई। कस्बे में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। शनिवार देर रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष केयुवक को घेरकर उसकी पिटाई करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क़स्बा निवासी दयाराम ने पटवाई थाने में अर्जुन, गुड्डू, दिनेश और पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पीड़ित के परिवार के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। शनिवार रात करीब 9 बजे उनका बेटा दया सिंह मेडिकल से दवाई लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि दवा लेकर आते समय क़स्बे में उक्त आरोपियों ने दया सिंह को रोक लिया और उससे अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने दया सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट कर उसे जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान दया सिंह का एक रिश्तेदार मौके से गुजरा तो वह मदद को दौड़ पड़ा। जिस पर आरोपियों ने उसके रिश्तेदार बिंटू की भी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दयाराम की तहरीर पर अर्जुन, गुड्डू, दिनेश और पिंटू के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों गुड्डू और पिंटू को पटवाई बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed