फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against two in case of robbery from salesman, police raided to catch suspects

सेल्समैन से लूट के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, संदिग्धों को पकड़ने को पुलिस ने दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report filed against two in case of robbery from salesman, police raided to catch suspects
मिलक। पुलिस ने बाइक सवार सेल्समैन से दिन-दहाड़े तमंचे के बल पर की गई लूट के मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

रामपुर-शाहबाद रोड पर मिलक कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिन दहाड़े टांडा बादली निवासी एक निजी कंपनी में सेेल्समैन मोहित से दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.07 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया था। मोहित यह रुपये रामपुर ऑफिस में जमा करने आ रहा था।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने मोहित की बाइक की चाबी खाई में फेंक दी और मौके से फरार हो गए। दिन-दहाड़े लूट की सूचना पर एसपी अंकित मित्तल तुरंत मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर पीड़ित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार नाथ शर्मा के निर्देशन में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार की दो टीम इस वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। टीमों ने प्रारंभिक पूछताछ व जांच के बाद कुछ संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed