{"_id":"5cb611e8bdec22493442fb72","slug":"report-against-nakvi-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगेंबो कहने में फंसे नकवी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगेंबो कहने में फंसे नकवी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 16 Apr 2019 11:03 PM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां को मोगेंबो कहने में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी फंस गए हैं। उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले नकवी पर सेना को मोदी की सेना कहने पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को शाहबाद में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया था। नकवी ने मोगेंबो की चर्चा करते हुए कहा था कि मोगेंबो सेना का अपमान का करता है, भारत माता को डायन कहता है। कहा था कि रामपुर में भी एक मोगेंबो है। उनका इशारा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां की ओर था।
हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। बाद में जब उनसे मोगेंबो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। इस मामले में एफएसटी मजिस्ट्रेट महेश गुप्ता ने नकवी के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।