फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fir

कांग्रेसी नेता फैसल पर मानहानि की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेसी नेता फैसल लाला के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी है।

कांग्रेसी नेता फैसल लाला की बरेली गेट स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई थी। आग लगने की घटना के बाद कांग्रेसी नेता ने मीडिया और फिर सोशल मीडिया पर आग लगाने का आरोप प्रशासनिक व पुलिस अफसरों पर लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि नगर विकास मंत्री के इशारे पर ही उनकी फैक्ट्री में आग लगाई गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात डीएम और एसपी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और फिर मामले में प्रशासन और नगर विकास मंत्री की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। शनिवार को फैसल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीतपुर निवासी आसिफ की ओर से मामले में कांग्रेसी नेता पर नगर विकास मंत्री पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे नगर विकास मंत्री की छवि धूमिल हुई है। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि कांग्रेसी नेता फैसल के खिलाफ मानहानि और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed