फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   report against chowki incharge

नैनीताल हाईवे जाम, चौकी प्रभारी समेत तीन पर रिपोर्ट

Sat, 03 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/भोट रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/भोट रामपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मेड़ के विवाद में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नैनीताल हाईवे पर जाम लगाकर करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। हाईवे जाम की सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। वृद्ध के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनकरा चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। इधर, हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। 

मामला भोट थाना क्षेत्र के ग्राम खूंटाखेड़ा का है। 28 नवंबर को गांव के निहाल सिंह सागर (60) और छोटे लाल के बीच मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी। आरोप है कि भोट थाने की मनकरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई थी। 
विज्ञापन



पुलिस ने छोटे लाल की तरफ से निहाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी ऋषिपाल सिंह और सिपाही दुष्यंत कुमार आदि ने दूसरे पक्ष से  साठगांठ कर निहाल सिंह को जमकर पीटा। बेहोशी की हालत में उन्हें हाईवे किनारे झाड़ियों में   फेंक दिया। जानकारी पर परिजनों ने वृद्ध को बरेली के निजी अस्पताल  में भर्ती कराया। शुक्रवार की अपराह्न करीब एक बजे   उपचार के दौरान निहाल सिंह की मौत हो गई। इस पर परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। चौकी के सामने नैनीताल हाईवे पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम लगाने वालों ने पुलिस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने, दोषी कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। ढाई बजे जाम लगने की  सूचना पर सीओ स्वार राधेश्याम मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से बात की। सीओ के आश्वासन पर शाम पांच बजे जाम खोला।  मृतक के बेटे अमरजीत सिंह की तरफ से पुलिस ने चौकी प्रभारी समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान जाम में फंसे लोगों का ढाई घंटे तक बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed