फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   repair of goverment house by kayakalp yojana

कायाकल्प योजना से होगा सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
repair of goverment house by kayakalp yojana
रामपुर। जर्जर हाल सरकारी भवनों की तस्वीर बदलने के लिए अब कायाकल्प योजना का सहारा लिया जाएगा। कायाकल्प योजना के तहत जिले के परिषदीय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर पंचायत भवन और अन्य सरकारी भवनों की मरम्मत की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जर्जर भवनों को तुड़वा कर भवन निर्माण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कई सरकारी भवन खस्ताहाल हैं। आए दिन आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर परिषदीय स्कूल की ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जिनमें खस्ताहाल भवन में बच्चे बैठे होते हैं। हालांकि पिछले करीब एक साल में जिले में कई आंगनबाड़ी केंद्र व परिषदीय स्कूलों के भवनों की मरम्मत से लेकर निर्माण कार्य तक हुआ है, लेकिन इसके बावजूद आज भी कई भवन खस्ताहाल हैं। ऐसे सरकारी भवनों की मरम्मत से लेकर निर्माण तक का कार्य कायाकल्प योजना के तहत किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे सरकारी भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, जो कि खस्ताहाल हैं। गांवों से स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य सरकारी भवनों की सूचनाएं मांगी जा रही हैं। इसके बाद इन भवनों की मरम्मत व अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग के ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस साल के अंत तक सभी खस्ताहाल भवनों पर कार्य किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बावजूद भी यदि कोई भवन रह जाता है तो उसे वित्तीय वर्ष पूर्ण होने से पहले सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed