फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Repair of damaged Kosi bridge expedited, vehicles pass through new bridge

Rampur News: क्षतिग्रस्त कोसी पुल की मरम्मत तेज, नए पुल से गुजारे वाहन

Thu, 26 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Repair of damaged Kosi bridge expedited, vehicles pass through new bridge
रामपुर। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर कोसी नदी पर बने पुराना पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद मरम्मत का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा, जिसके चलते दोनों साइडों के वाहनों को नए पुल से गुजारा गया, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल एनएचएआई ने पुल की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। यह काम अभी कई और दिन चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मुरादाबाद जाने के लिए कोसी नदी पर दो पुल बने हैं। एक पुल पुराना है, जबकि दूसरा पुल कुछ साल पहले ही बना है। पुराने पुल से दिल्ली जाने वाले वाहन गुजरते हैं, जबकि दूसरे पुल से उधर से आने वाले वाहनों को गुजारा जाता है। पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है। रविवार की देर रात कोसी नदी पर बने पुराने पुल की सड़क रामपुर से मुरादाबाद जाने वाली साइड से धंस गई थी, जिसके बाद वाहनों को इस पुल पर बैरीकेड लगाकर रोक दिया गया था। इसके बाद वाहनों को नए पुल से ही गुजारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था। इस दौरान पुराने पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। मंगलवार को भी दिन भर यहां पर मरम्मत का कार्य चलता रहा। एनएचएआई के मुुरादाबाद के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त सड़क के गार्डर को बदला जाना है। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। अफसरों ने कहा कि मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे पर पुराने कोसी पुल की सड़क धंसने के बाद दोनों साइडों की ओर जाने वाले वाहनों को नए पुल से गुजारा जा रहा है। फिलहाल ट्रैफिक सुचारू ढंग से चल रहा है। पुल की मरम्मत के बाद दोनों पुलों पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। -विजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात पुलिस

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed