{"_id":"612a7e878ebc3e219247bbaa","slug":"relif-from-rain-rampur-news-mbd400762022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, अगले चार दिन भी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, अगले चार दिन भी बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/मिलक। शनिवार को तड़के शुरु हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।अगले चार दिन में सामान्य बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
पिछले कई दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। आसमान में बादल घिरने के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। बारिश न होने से भीषण गर्मी पड़ रही थी। आधी रात के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। आसमान में काली घटाएं घिर आईं। सुबह चार बजे से झमाझम बारिश शुरु हो गई। दो घंटे तक झमाझम बारिश पड़ने के बाद बारिश रुक गई। इसके बाद फिर दिनभर बूंदाबांदी होती रही। बारिश रुकते ही उमस बढ़ जाने से लोग परेशान हो जाते थे। बारिश होने से शहर में जगह-जगह जलभराव होने, कीचड़ और गंदगी फैलने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया। सुबह के समय बारिश शुरू होने से शहर की बिजली भी करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। लोकल फाल्ट दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति फिर शुरु हो गई। वहीं, धमोरा, मिलक,बिलासपुर, शाहबाद, टांडा, स्वार, दढ़ियाल, मसवासी में भी दिनभर रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। टांडा, शाहबाद, बिलासपुर, केमरी, मिलक, धमोरा, पटवाई, स्वार समेत जिले भर में भी बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार, सोमवार,मंगलवार और बुधवार को सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मिलक नगर और क्षेत्र में बारिश की आस लगाए बैठे हुए किसानों को हल्की बूंदाबांदी से निराशा हाथ लगी। बारिश न होने के कारण किसानों की धान की फसल प्रभावित हो रही है।