फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   relif from rain

बारिश से गर्मी-उमस से राहत, मंगलवार से शनिवार तक झमाझम बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
relif from rain
रामपुर। शनिवार सुबह से मौसम सुहाना हो गया। हल्की बारिश और कभी धूप तो कभी बादल के कारण मौसम में अधिक गर्मी-उमस नहीं रही। वहीं लोगों को आने वाले दिनों में झमाझम बारिश में सराबोर होने का मौका भी मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से शनिवार तक अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह की शुरुआत से ही मौसम में गर्मी-उमस का असर अधिक रहा है। पिछले दिनों तो गर्मी-उमस ने लोगों को काफी बेहाल किया लेकिन, दो-तीन दिन से मौसम में बदलाव के कारण लोगों को इससे कुछ राहत भी मिल रही है। शनिवार सुबह भी जिले में कई जगह बारिश हुई, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के बाद दिन में भी कभी धूप निकली तो कभी बादल छा गए। जिससे मौसम में गर्मी और उमस का असर अधिक नहीं रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 75 से 80 फीसदी के बीच रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार और सोमवार को भी बारिश के आसार हैं लेकिन मंगल से शनिवार तक बारिश की प्रबल संभावना है। जिससे लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों की भी सिंचाई में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed