{"_id":"5f1742f68ebc3e9fac41fcbd","slug":"relif-from-rain-rampur-news-mbd356612612","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बारिश का इंतजार, शाम को हुई बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बारिश का इंतजार, शाम को हुई बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कई दिनों से बारिश का इंतजार मंगलवार को खत्म हुआ। हालांकि रविवार और सोमवार को भी बारिश हुई लेकिन, यह पूरे जिले में नहीं हुई और कहीं हल्की हुई। मंगलवार सुबह और शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी-उमस से भी राहत मिली।
पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का मौसम बन रहा था लेकिन, बारिश नहीं हो रही थी। अगर बारिश हो भी रही थी तो हल्की-फुल्की या कुछ देर के लिए ही बूंदे पड़कर रूक जा रही थीं। इतना ही नहीं पिछले तीन दिन पूरे जिले में एक साथ बारिश नहीं हुई। कभी कहीं तो कभी कहीं बारिश हो गई। मंगलवार को सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था। सोमवार आधी रात के बाद भी कुछ देर के लिए मामूली बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई लेकिन, यह बारिश अधिक देर के लिए नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार शाम को लगभग पूरे जिले में एक झमाझम बारिश हुई। बारिश अधिक देर तक तेजी से नहीं हुई लेकिन, करीब दो घंटे से अधिक समय तक होती रही। जिससे शाम को गर्मी और उमस से काफी राहत मिल गई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी बारिश की आशंका है। वहीं, मंगलवार शाम बारिश से किसानों को भी कुछ राहत मिली।