{"_id":"de37cfbe3771114e026111c3873e31c7","slug":"rehan-defeated-milak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहान ने मिलक वारियर की टीम को 6 विकेट रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहान ने मिलक वारियर की टीम को 6 विकेट रौंदा
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरजिंग प्लेयर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में रेहान क्लब ने जीत दर्ज की है। रेहान क्लब ने मिलक वारियर की टीम को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इसमें आदिल और अजहरुद्दीन ने शानदार पारी खेली। ज्वाला क्लब मैदान पर चले रहे टूर्नामेंट में गुरुवार को तीसरा मैच मिलक वारियर और रेहान क्लब के बीच खेला गया।
इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मिलक वारियर की टीम ने 139 रन बनाए। इसमें अफजल ने शानदारी अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 55 रनों का योगदान दिया। रेहान क्लब की ओर से कामरान ने तीन विकेट लिए। रेहान क्लब ने आदिल के 31 और अजहरुद्दीन के 41 रनों की बदौलत 17 ओवर में ही 140 रन बनाते हुए मिलक वारियर को 6 विकेट से हरा दिया।
मिलक वारियर की ओर से दानिश ने दो विकेट लिए। रेहान क्लब के अजहरुद्दीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग रवि, सचिन व गोलू ने की। स्कोरिंग अमित कुमार ने की। इस दौरान अमन, दीपक, आसिफ, अमित ठाकुर, वरुण आदि मौजूद रहे।